पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज, 12 मई 2026। जनपद में विकास योजनाओं की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से गहन परीक्षण किया और खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सहकारिता, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार तथा उद्योग विभाग सहित कई योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से बी, सी और डी ग्रेड प्राप्त योजनाओं पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से अपेक्षित प्रगति न होने के कारण पूछे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन योजनाओं की स्थिति कमजोर है, उनमें तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कर प्रगति को बेहतर बनाया जाए।
डीएम ने निर्माणाधीन परियोजनाओं में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं की प्रगति किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विभागों की प्रगति खराब पाई जाएगी, उनमें जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक के दौरान पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने वनटांगिया गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं सोलर हाईमास्ट लगाने के लिए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। साथ ही वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत चयनित गांवों के विकास कार्यों हेतु संबंधित विभागों को जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देना चाहिए और सभी अधिकारी जनता तक योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए गंभीरता से कार्य करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी बी. एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, सहायक पर्यटक अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद









