चन्दौली –
भगवान परशुराम सेवा समिति के बैनर तले ब्राह्मण समाज के लोगों ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रतीकात्मक पुतला फूंका। ब्राह्मण समाज पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
समिति के अध्यक्ष सत्यमूर्ति ओझा ने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज के खिलाफ जिस प्रकार की अमर्यादित भाषा और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि समाज किसी भी स्थिति में इस प्रकार की टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रदर्शनकारियों ने मांग करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी नेतृत्व राजकुमार भाटी के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करे तथा उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए। साथ ही मामले में विधिक कार्रवाई की भी मांग उठाई गई।
कोषाध्यक्ष अनूप तिवारी ने कहा अब किसी भी हालत में ब्राह्मण पर अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।। चाहे इसके लिए हमें सड़कों पर उतरना पड़े,, जो हमें बाध्य करेगा वोह भुगतान करेगा।
कृष्णानंद पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज के प्रति नफरत फैलाने वाली बयानबाजी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कार्य कर रही है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
इस दौरान समिति के पंकज पाण्डेय, चंदन पाण्डेय, रवि तिवारी, राजू पाण्डेय, पंकज मिश्र, राहुल तिवारी, संजय पाण्डेय, मिथिलेश पाण्डेय, बब्बू पाण्डेय, जितेंद्र तिवारी, राहुल मिश्र, सत्येंद्र मिश्र सहित कई पदाधिकारी व ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।










