शुरुआती जानकारी में मौत की वजह हार्ट फेलियर बताई गई थी, लेकिन Post-mortem report में मौत का कारण ‘पल्मोनरी थ्रोम्बोम्बोलिज़्म’ (Pulmonary Thromboembolism) निकलकर आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में खून के थक्के जमने से फेफड़ों में संक्रमण फैल गया था।
उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी परिवार से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और सपा प्रमुख Akhilesh Yadav के सौतेले भाई Prateek Yadav का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती चर्चाओं में मौत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई गईं, लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक फेफड़ों में भारी मात्रा में ब्लड क्लॉट जमने से कार्डियो-रेस्पिरेटरी फेल्योर हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रतीक यादव पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और हाल ही में अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। कुछ रिपोर्ट्स में पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म को मौत की वजह बताया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुछ पुराने चोट के निशान मिलने की भी बात सामने आई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। विसरा और अन्य सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े थे। वह लग्जरी कारों और बॉडी बिल्डिंग के शौकीन माने जाते थे। साथ ही उन्होंने “जीव आश्रय” संस्था बनाकर बेसहारा और घायल जानवरों की मदद का अभियान भी चलाया था।
उनकी पत्नी Aparna Yadav इस समय उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक यादव के निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया।
🔴 लखनऊ में सपा परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन
🔴 मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे प्रतीक यादव
🔴 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट और कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि
🔴 डॉक्टरों ने सिविल अस्पताल पहुंचते ही प्रतीक यादव को मृत घोषित किया
🔴 रिपोर्ट में पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म को मौत की बड़ी वजह बताया गया
🔴 शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद पुलिस जांच हुई तेज
🔴 विसरा और हार्ट-लंग सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रखे गए
🔴 फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग और लग्जरी कारों के शौकीन थे प्रतीक यादव
🔴 “जीव आश्रय” संस्था के जरिए बेसहारा जानवरों की करते थे मदद
🔴 अखिलेश यादव, अपर्णा यादव समेत पूरे परिवार में शोक की लहर










