Home / Uncategorized / रेणुकूट वन प्रभाग डीएफओ कमल कुमार के निर्देश पर वन भूमि अतिक्रमण हटाया गया

रेणुकूट वन प्रभाग डीएफओ कमल कुमार के निर्देश पर वन भूमि अतिक्रमण हटाया गया

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट वन प्रभाग अंतर्गत म्योरपुर वन रेंज क्षेत्र में स्थित काचन गांव में वन भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास को वन विभाग की टीम ने मंगलवार शाम विफल कर दिया वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर वन भूमि पर किए गए अस्थायी कब्जे को हटवा दिया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम काचन स्थित वन भूमि गाटा संख्या 2173 (रकबा 0.1830 हेक्टेयर) पर कुछ लोगों द्वारा खूंटा गाड़कर सीट डालने का कार्य किया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी थी।

शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और निर्माण कार्य को रुकवाते हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया।

मामले में जबर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वनकर्मियों को मौके पर भेजकर कार्रवाई कराई गई और अतिक्रमण हटा दिया गया।

म्योरपुर वन रेंजर जबर सिंह ने संबंधित लोगों को दोबारा वन भूमि पर कब्जा न करने की कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के दौरान बंधूराम, चंद्रभान, गोविंद, सर्वेश सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *