Home / Uncategorized / अवैध डीजल तस्करी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पुलिस की कार्यवाही, 120 लीटर डीजल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

अवैध डीजल तस्करी के विरुद्ध थाना ठूठीबारी पुलिस की कार्यवाही, 120 लीटर डीजल सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्तिमोहन अवस्थी पेट्रोल/डीजल की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी क्षेत्र में गठित पुलिस टीम सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 26.05.2026 को समय करीब 13:40 बजे थाना ठूठीबारी उ0नि0 दिनेश सिंह यादव मय हमराह हे0का0 मनीष कुमार गौड़ व का0 दिलीप यादव द्वारा क्षेत्र में देखभाल, संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं तस्करी रोकथाम हेतु गड़ौरा पिकेट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्रेमसागर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष को एक मोटरसाइकिल संख्या UP56V8905 पर दो गैलनों में कुल 120 लीटर डीजल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना ठूठीबारी पर मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त- प्रेमसागर गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी ग्राम अहिरौली मदरा थाना परसामलिक उम्र करीब 24 वर्ष जनपद महराजगंज, योग्यता- इंटरमीडिएट
बरामदगी का विवरण- एक अदद मोटरसाइकिल संख्या UP56V8905, दो गैलनों में कुल 120 लीटर डीजल
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 दिनेश सिंह यादव, थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
2. हे0का0 मनीष कुमार गौड़, थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज
3. का0 दिलीप यादव, थाना ठूठीबारी जनपद महराजगंज 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *