पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। थाना पिपरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पिपरी क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पाण्डेय के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पिपरी क्षेत्र में दर्ज पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पिपरी पुलिस लगातार अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की तथा उसे न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।
स्थानीय लोगों ने भी पिपरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। V










