Home / Uncategorized / धानापुर ब्लॉक परिसर में बुधवार शाम ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया

धानापुर ब्लॉक परिसर में बुधवार शाम ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया

चंदौली जिले के धानापुर ब्लॉक परिसर में बुधवार शाम ग्राम प्रधानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। प्रधानों ने अपना कार्यकाल एक साल बढ़ने पर खुशी जताते हुए ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह को मुख्यमंत्री के नाम एक धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।

प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उन्हें प्रशासक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला। इसके लिए सभी ग्राम प्रधान मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि धानापुर विकास खंड के सभी ग्राम प्रधान प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक ग्रामीण तक पहुंचाएंगे। वे सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को पात्रों तक पहुंचाने और गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधानों के चुनाव को देखते हुए कार्यकाल में एक साल की बढ़ोतरी का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस निर्णय से ग्राम प्रधानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने बताया कि प्रधान संघ द्वारा प्राप्त ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर चन्द्रिका बिंद, बीरेंद्र प्रताप यादव, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रधान अतुल सिंह, प्रधान रामजी कुशवाहा, राजकुमार मौर्य, लक्ष्मण सिंह, सियाराम यादव, धनंजय पाण्डेय, तारा सिंह, सुरेश मौर्य, अनिल यादव, गुड्डू गुप्ता, ओमप्रकाश गिरी, आशा देवी, बृजेश यादव, बिकास राजभर और अनीता देवी सहित पूरे विकास खंड क्षेत्र के प्रधान उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *