Home / Uncategorized / “सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” साइबर फ्रॉड पीड़ित को थाना पिपरी पुलिस ने लौटाए 20 हजार रुपये

“सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा” साइबर फ्रॉड पीड़ित को थाना पिपरी पुलिस ने लौटाए 20 हजार रुपये

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 20 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया है।

जानकारी के अनुसार राहुल सिंह निवासी राधा हिंडाल्को कॉलोनी, रेणुकूट के बैंक खाते से अज्ञात साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी कर 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने थाना पिपरी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर टीम सक्रिय हुई और संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया।

पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्रवाई के चलते पीड़ित के खाते में पूरी 20 हजार रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर राहुल सिंह ने पुलिस अधीक्षक सोनभद्र एवं थाना पिपरी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कार्रवाई की सराहना की।

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजेश जी चौबे, उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह, महिला आरक्षी अर्चना तथा आरक्षी अविनाश पाण्डेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *