Home / Uncategorized / बड़ा मंगलवार के अवसर पर सहतवार में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

बड़ा मंगलवार के अवसर पर सहतवार में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सहतवार नगर पंचायत स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने प्रत्येक वर्ष भाति इस वर्ष भी ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगलवार पर प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। व्यापारियों द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से संकट मोचन हनुमान जी महराज का प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले विद्वत ब्राम्हण के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवनपुत्र हनुमान का पूजन-अर्चन तथा विधि-विधान से आरती किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा का छोटा गुटका भी वितरण किया गया। उक्त अवसर पर समाजसेवी अजय सिंह ने बताया कि नई बाजार के व्यापारी भाईयों द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सभी व्यापरी तन, मन, धन से सहयोग करते हुए यह कार्यक्रम सम्पन्न होता है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए। यह समाज हित में लोक कल्याणकारी है। विवेक गुप्ता ने कहा कि नई बाजार के सभी व्यापारी, हर वर्ग, हर धर्म के लोग इसे हंसी-खुशी मनाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *