पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव निवासी पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र तिवारी के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे जे एन सी यू के कुलपति नरेंद्र शुक्ल ने कहा की भारत की लोक कला एवं संस्कृति उसके गांव में ही दिखती है। उन्होंने कहा की गांव में जो कार्यक्रम होते है वो भारतीय परंपरा से होती है और इस परंपरा में अपनी संस्कृति दिखाई देती है। वही उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तैनात श्री तिवारी ने कहा की मुझे अपने गांव से बहुत प्यार है मुझे जब भी कोई मौका मिलता है मैं ऐसे छोटे कार्यक्रम करके किसी बहाने अपनो से मिलने का मौका ढूंढ लेता हूं। वही गाजीपुर से आए युवा भजन गायक लव कुश ने अपने भजन व गीतो से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के बड़े भाई कमलेश तिवारी ने पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र तिवारी के बारे में बताया की मैं बचपन से इनको जनता हूं। श्री तिवारी बहुत ही सौम्य, सरल तथा मृदुल स्वभाव के है पुलिस की नौकरी में रहते हुए भी जब इन्हें गांव में कुछ करने का मौका मिलता है ये समय निकालकर अपनी के बीच चले आते है। उक्त अवसर पर सीओ सदर बलिया राकेश कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक विपिन बिहारी तिवारी, कमलेश तिवारी, शैलेश तिवारी, अंकुर तिवारी, विवेक तिवारी, जनार्दन तिवारी, प्रभात उपाध्याय, हिमांशु मिश्रा, कन्हैया तिवारी समेत क्षेत्र के संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।
भारत की लोक कला एवं संस्कृति गांव में ही दिखती है : कुलपति प्रो. नेरेंद्र शुक्ल










