Home / Uncategorized / शक्तिनगर में बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी

शक्तिनगर में बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर लापता, तलाश जारी

पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। ~शक्तिनगन थाना क्षेत्र के कोटा बस्ती स्थित बोट प्वाइंट पर नहाने गए दो किशोर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। लापता किशोरों की पहचान अंकित दास और पियूष सिंह के रूप में हुई है।

परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास दोनों किशोरों के कपड़े तथा एक मोबाइल फोन संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है। प्रथम दृष्टया नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सूचना दे दी गई है। नदी, जंगल और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान जारी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों किशोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *