Home / Uncategorized / एनसीएल में डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

एनसीएल में डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर डीजल बरामद, एक गिरफ्तार

सोनभद्र पूर्वाचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र। शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में हुई डीजल चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 1 जून की रात एनसीएल खड़िया परियोजना में खड़ी डोजर मशीन से करीब 250 लीटर डीजल चोरी किया गया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरदवा बस्ती स्थित एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी बोलेरो वाहन की तलाशी ली, जिसमें सात गैलनों में रखा चोरी का डीजल बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवराज चौधरी (26 वर्ष) निवासी रामगढ़, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि एनसीएल में कार्यरत एक गार्ड द्वारा मशीनों की लोकेशन और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई गई थीं, जिसके आधार पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपितों की तलाश जारी है तथा संबंधित गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम लगातार दबिश देकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *