Home / Uncategorized / मुहर्रम में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर रोक, ताजिया की ऊंचाई निर्धारित रखने के निर्देश

मुहर्रम में अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पर रोक, ताजिया की ऊंचाई निर्धारित रखने के निर्देश

राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम हल्दी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने की। इसमें ताजियादारों एवं मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों के साथ पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने कहा कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन नहीं किया जाएगा। साथ ही ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानक से अधिक न रखने तथा जुलूस के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।बैठक में पुलिस अधिकारियों ने ताजियादारों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सकता है। बैठक में उपनिरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक अरविंद सिंह, उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद, बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख बेलहरी विजय प्रताप सिंह, नूरे आलम, वाजिद अली, भोला मुहम्मद, इमरान, गुड्डू खान, मंजुल आलम, ताहिर खान, शहाबुद्दीन अंसारी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *