Home / Uncategorized / ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

अमृतसर में 6 जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार से जुड़े कार्यक्रमों के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) ने अमृतसर शहर का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया और अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। वहीं, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने शहर के विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण कर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की जांच की तथा उन्हें पूरी मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में अमन-शांति, सौहार्द और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *