देश में बढ़ती आर्थिक विषमता लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही उमा शंकर पाठक
राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पूर्व मंत्री, समाजवादी चिंतक रहे पंडित काशी नाथ मिश्र की जन्म शताब्दी समारोह मंगलवार को बापू भवन टाउन हॉल, बलिया में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देश के वरिष्ठ पत्रकार शीतल पी. सिंह रहे। मुख्य अतिथि शीतल पी. सिंह ने कहा कि आज भारत में आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी आज भी क्रय शक्ति के अभाव से जूझ रही है, जबकि दूसरी ओर बड़े उद्योगपति विदेशों में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी हलफनामों के आंकड़े बताते हैं कि संसद में बड़ी संख्या में करोड़पति जनप्रतिनिधि हैं, जबकि देश के करोड़ों लोग आज भी मुफ्त खाद्यान्न पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में समाजवाद, समानता, शिक्षा के अधिकार और गरीबों के अधिकारों की रक्षा करना लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए अत्यंत आवश्यक है। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि देश में बढ़ती आर्थिक विषमता लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बढ़ते निजीकरण से गरीब और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है। पंडित काशी नाथ मिश्र को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम समानता, सामाजिक न्याय और शिक्षा के अधिकार की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करें तथा समाजवादी मूल्यों को मजबूत बनाए रखें। समारोह में राजधारी सिंह, सुधीर राय, राजीव उपाध्याय, अवध बिहारी चौबे, सच्चिदानंद तिवारी, संजय उपाध्याय, नीरज सिंह ‘गुड्डू’, द्विजेंद्र मिश्र, राजनाथ पाण्डेय, कमलेश सिंह, चन्द्र प्रकाश पाठक, अनुपमा सिंह, ऊषा सिंह, सत्य प्रकाश उपाध्याय ‘मुन्ना’, परमात्मा पाण्डेय, राज नाथ पाण्डेय,सुशील पाण्डेय ‘कान्ह’, अनिल सिंह, एस.एस. तिवारी, विजन चौबे, विनय तिवारी, विजय ओझा, सियाराम यादव, विनोद सिंह, विनोद दुबे, जनार्दन राय, रामनाथ ठाकुर, लक्ष्मण जी, रामजी गुप्ता, रमाशंकर तिवारी, बृजकिशोर पाण्डेय, त्रिलोकीनाथ पाण्डेय, अवनीश चन्द्र पाण्डेय, सिद्ध नाथ तिवारी, राहुल चौबे, जैनेन्द्र पाण्डेय ‘मिंटू’ अबुल फैज,इसलाह रहमान,अयूब भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार पंडित काशी नाथ मिश्र जी के छोटे पुत्र विजय मिश्र ने किया।
पंडित काशी नाथ मिश्र की जन्म शताब्दी समारोह में समाजवाद और समानता की रक्षा का लिया गया संकल्प










