Home / Uncategorized / विकास प्रजापति को मिला भारतीय सेना में क्लर्क पोस्ट घर वापसी पर स्वागत

विकास प्रजापति को मिला भारतीय सेना में क्लर्क पोस्ट घर वापसी पर स्वागत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/
महाराजगंज विकासखंड घुघली क्षेत्र ग्राम पंचायत रामपुर बलडीहा निवासी विकास प्रजापति
ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष के दम पर वह भारतीय सेना में क्लर्क का मुकाम हासिल किये है, जो पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गया है। विकास प्रजापति ने केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे महाराजगंज जिले का नाम रोशन किया है। विकास प्रजापति की इस शानदार सफलता के बाद रामपुर बलडीहा में खुशी और गर्व का माहौल है। गांव के लोग उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर भी उन्हें और उनके पिता अशोक प्रजापति को लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। क्षेत्र के लोग इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बता रहे हैं। विकास प्रजापति ने सीमित संसाधनों और विषम परिस्थितियों के बावजूद कभी हार नहीं मानी। उन्होंने अपने लक्ष्य पर निरंतर फोकस बनाए रखा और कठिन परिश्रम के बल पर यह साबित कर दिया कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, मेहनत और दृढ़ संकल्प से हर मंजिल हासिल की जा सकती है।उनकी प्रारंभिक शिक्षा ग्राम पंचायत रामपुर बलडीहा प्राथमिकविद्यालय में इसके बाद उन्होंने डीएवी इंटर कॉलेज घुघली मे इंटर तक शिक्षा पूरी की और स्नातक की शिक्षा गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय जोगिया में अपनी शिक्षा पूरी की तथा वारियर डिफेंस एकेडमी लखनऊ में रहकर पूरी तैयारी की। वर्तमान में उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है। विकास प्रजापति ने बताया कि उनका अंतिम लक्ष्य देश और समाज की सेवा करना है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया। विकास प्रजापति की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है और यह संदेश दे रही है कि सच्ची लगन, निरंतर परिश्रम और मजबूत इरादों के सामने कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। इस अवसर पर विनय प्रजापति, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष प्रजापति जोखिई प्रजापति , राकेश कुमार गुप्ता, धनेश मिश्रा, टुनटुन चाय वाला,बेचई गुप्ता, गोबरी गुप्ता, राजू शर्मा, पवन बेदर्दी, शाहिद ग्रामीणों ने बधाई दिया है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *