पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र, 1 जुलाई। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संचालित अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 जून 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनसीएल खड़िया गेट नम्बर-2 के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 128/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से अवैध हेरोइन खरीदकर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय क्षेत्र में नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर बेचता था। बरामद हेरोइन भी वह बिक्री के लिए लेकर जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस अब मादक पदार्थ के स्रोत एवं उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ कर नेटवर्क की जांच में जुटी है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार (21 वर्ष) पुत्र प्रेमलाल विश्वकर्मा, निवासी अम्बेडकर नगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सदाशिव राय, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती तथा कांस्टेबल अमृतलाल की टीम ने अंजाम दिया।










