गोल्ड क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3120′ सम्मान सहित 23 पुरस्कार रो. अजित अस्थाना बने डायमंड सेक्रेटरी
पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
सोनभद्र। रेणुकूट रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के वार्षिक सम्मान समारोह ‘अलंकरण’ में रोटरी क्लब रेनुकूट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 23 पुरस्कार अपने नाम किए। वाराणसी के नंदगांव रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में क्लब को डिस्ट्रिक्ट का प्रतिष्ठित ‘गोल्ड क्लब ऑफ डिस्ट्रिक्ट 3120’ सम्मान प्रदान किया गया। वहीं क्लब के सचिव रो. अजित अस्थाना को वर्षभर उत्कृष्ट सेवा कार्यों, प्रभावी नेतृत्व और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘डायमंड सेक्रेटरी अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3120 के लगभग 100 क्लबों के 600 से अधिक रोटेरियनों ने भाग लिया। वर्षभर किए गए सेवा कार्यों, सामाजिक परियोजनाओं, रोटरी फाउंडेशन, जनसंपर्क तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के आधार पर विभिन्न क्लबों एवं पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
रोटरी क्लब रेणुकूट ने 23 पुरस्कार हासिल कर पूरे डिस्ट्रिक्ट में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। क्लब के वरिष्ठ सदस्य रो. संजय रूंथला को डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन (CSR) के रूप में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब की ओर से रो. डॉ. प्रमोद कुमार, रो. संजय रूंथला, रो. कमलेश सिंह, रो. विशाल तथा रो. अजित अस्थाना उपस्थित रहे।
गौरतलब है कि रोटरी क्लब रेणुकूट का सत्र 2025-26 क्लब का स्वर्ण जयंती (Golden Jubilee) वर्ष रहा। इस दौरान क्लब ने सेवा, नेतृत्व, रोटरी फाउंडेशन, जनसंपर्क एवं क्लब उत्कृष्टता के क्षेत्र में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए। वर्षभर संचालित जनहित एवं सेवा कार्यों के कारण यह सत्र क्लब के इतिहास का एक स्वर्णिम और यादगार अध्याय बन गया।










