Home / Uncategorized / वन महोत्सव सप्ताह: म्योरपुर में पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान, संरक्षण का लिया संकल्प

वन महोत्सव सप्ताह: म्योरपुर में पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता अभियान, संरक्षण का लिया संकल्प

सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कमल कुमार के निर्देशन में वन महोत्सव सप्ताह के तहत शुक्रवार को म्योरपुर स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल एवं म्योरपुर रेंज के गड़िया गांव में पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यालय परिवार, ग्रामीणों तथा छात्र-छात्राओं ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधरोपण किया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पौधरोपण से किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी कराया गया ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है वन विभाग के एसडीओ अखिलेश पटेल ने कहा कि वन महोत्सव केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान है। उन्होंने पेड़ों को पृथ्वी के फेफड़े बताते हुए कहा कि इनके संरक्षण के बिना संतुलित जीवन की कल्पना संभव नहीं है विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा ने कहा कि बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करते हैं गड़िया गांव में आयोजित जागरूकता अभियान के दौरान वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को वनों के संरक्षण, पौधरोपण के महत्व, जैव विविधता तथा वन्यजीव संरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड़, एसडीओ अखिलेश पटेल, रेंजर जबर सिंह यादव, डिप्टी रेंजर विजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक सर्वेश यादव, उपनिरीक्षक चंद्रभान पटेल, प्रधानाचार्या रूपा मिश्रा, उपप्रधानाचार्या प्रियंका सिंह, हेड मिस्ट्रेस विनम्रता मिश्रा, मुरली यादव, अविनाश कुमार, रोहित, दीपक राय, अभय सिंह, रविन्द्र एवं कृष्ण गोपाल सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *