पूर्वांचल राज्य ब्यूरो/ महाराजगंज/ अब्दुल कलाम/ महाराजगंज जनपद विकासखंड घुघली क्षेत्र निवासी ग्राम पंचायत रामपुर बलडीहा टोला बेलवा के रहने वाले जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी हैदर अली अंसारी ने कहा है कि अगर जनता ने आशीर्वाद दिया तो सेवक के रूप में वार्ड नंबर 41 का तस्वीर और तकदीर दोनों बदल दूंगा, उन्होंने कहा कि मैं केवल चुनाव लड़ने नहीं आया हूं बल्कि सेवा और विकास का संकल्प लेकर आया हूं, गांव भ्रमण के दौरान रामपुर मोड़ चौधरी बाजार में पहुंचे और दुकानदारों से संपर्क किया हैदर अली अंसारी ने कहा कि वार्ड नंबर 41 में सड़क नाली बिजली पानी और शिक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर मजबूत किया जाएगा, और विकास की गंगा हर गली हर टोले पर बहाई जाएगी, हैदर अली अंसारी ने कहा कि पिछले कई वर्षों से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन जनता का आशीर्वाद हमें नहीं मिल रहा हैं, लेकिन इस बार क्षेत्रीय जनता ने भ्रमण के दौरान कहां की इस बार आपको मौका दिया जाएगा और आप विकास की गंगा बहाएंगे, आगे उन्होंने कहा कि मैं जनसंपर्क के दौरान लोगों से डोर टू -डोर मिल रहा हूं, जहां पर जनता का मुझे अपार समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा हैं, जनता का प्रेम आशीर्वाद हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है, अंत में उन्होंने कहा कि जनता ने अगर मुझे जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुना तो हम वार्ड नंबर 41 को विकास पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा और उसी आधार पर विकास कार्य कराया जाएगा,
क्षेत्रीय जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर 41 का तकदीर बदल दूंगा- हैदर अली अंसारी










