Home / Uncategorized / जहां अतिक्रमण है वहां क्यों नहीं दिखाई देता जिला प्रशासन को

जहां अतिक्रमण है वहां क्यों नहीं दिखाई देता जिला प्रशासन को

कृष्णा पंडित की कलम से ✍🏻

मजदा और सरस्वती के पास पूर्व के दिनों में रोड पर संचालित अवैध स्टैंड अब पीडीआर मॉल के सामने जगह ले लिया है वाराणसी: अभय वरदान मिल चुका है कुछ अवैध अतिक्रमण कार्यों को ! पीडीआर मॉल सामने चौड़ी मार्ग पूरी तरीके से अतिक्रमण की जद में, इस मार्ग पर विदेशी पर्यटक से लेकर हजारों दर्शनार्थ और वीआईपी लोगों का आगमन होता है लेकिन अतिक्रमण का खेल बहुत जबरदस्त और वसूली का है ,लोगों को लगता है कि सिर्फ गरीब ही रोजी-रोटी के लिए अपना पटरी पर छोटा व्यवसाय के माध्यम से जीवन यापन करते हैं लेकिन यह यह भ्रम है , हकीकत यह है कि इसमें ट्रैफिक विभाग से लेकर पुलिस विभाग और स्थानीय गुंडा ,मवाली यह छीछोर अनपढ़ युवक जो सिर्फ समाज में अपनी रुतबा बढ़ाने के लिए गलत काम को अंजाम देते हैं बस उनको सिर्फ पैसे से मतलब है ऐसे लोग शामिल होकर ऐसी कृत को अंजाम दे रहे हैं ! पीडीआर मॉल के सामने चौड़ी सड़क पूरी तरह से अतिक्रमण कर काबिज किया गया है स्थानीय लोग जिनका कहना है कि हम लोग बहुत परेशान हैं किसी को कुछ कहो तो वह तुरंत लड़ने पर उतारू हो जाता है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती कभी भी आप इस चौड़ी मार्ग पर आइए तो यहां दोनों तरफ चार पहिया वाहन और दर्जनों की संख्या में मनबढ़ खड़े दिख जाएंगे ! सवाल यह है कमिश्नर साहब ने तो सख़्ती से आदेश दिया था कि क्षेत्र में अतिक्रमण और आम लोगों को अतिक्रमण मुक्त समस्या से राहत दी जाएगी ! क्या आपको इस बात की जानकारी नहीं है स्थानीय या अधिकारी अपनी मिली भगत से पुलिसिया कमाल दिखा रहे हैं जो अवैध रूप से ऑटो व ई रिक्शा का संचालन होता है उसका सुगम मार्ग यही है जहां से तीन थाना क्षेत्र गली से होकर निकला जा सकता है ऑटो वाले के लिए तो क्षेत्र निर्धारित कर दिया गया लेकिन सांठ गांठ और भौकाल से सब संचालित हो रहा है ! कई लोगों ने तो बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां और गाड़ी पर नाम का लोगो चिन्ह लगाकर संचालित करवा रहे हैं जो किसी बड़ी घटना के बाद फिर जांच के विषय बनकर रह जाएगा ! दुर्भाग्य इस देश और शहर का है कि ज्यादातर घटतौली करने वाले अधिकारी खाना पूर्ति कर तिजोरी भरने में मस्त है यदि तत्परता और कानून की इकबाल बुलंद रखने के मद्दे नज़र काम किया जाए तो ना अवैध अतिक्रमण दिखेगा नहीं अनैतिक से संचालित धंधा..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *