Home / Uncategorized / डोगिया नाला नाव घाट की नीलामी सम्पन्न, अशोक कुमार निषाद को मिला ठेका

डोगिया नाला नाव घाट की नीलामी सम्पन्न, अशोक कुमार निषाद को मिला ठेका

सोनभद्र। पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

रिहन्द बांध सिविल खंड पिपरी के सिंचाई विभाग द्वारा शनिवार को वर्ष 2026-27 के लिए रिहन्द जलाशय की एफआरएल 880 फीट सीमा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश क्षेत्र स्थित डोगिया नाला नाव घाट की नीलामी सम्पन्न कराई गई। नीलामी का आयोजन अधिशासी अभियंता राकेश शर्मा के निर्देश पर खंडीय कार्यालय परिसर में किया गया नीलामी प्रक्रिया का संचालन सहायक अभियंता प्रसून उत्तम की देखरेख में जिलेदार संजय चौबे एवं असिस्टेंट सहायक विजय चौहान ने किया। नीलामी में अशोक कुमार निषाद (सचिव, ओबरा निषाद नाविक एवं मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड, ओबरा), राम मनोज (जलछत्री मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड, सलखन) तथा अच्छेलाल (किसान मछुआ मत्स्य समिति लिमिटेड, कुशमाहा, म्योरपुर) ने प्रतिभाग किया प्रतिस्पर्धी बोली के दौरान अशोक कुमार निषाद ने 1 लाख 22 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर डोगिया नाला नाव घाट का ठेका अपने नाम किया। वहीं राम मनोज दूसरे स्थान पर रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नीलामी की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुई नीलामी के दौरान शिव आधार निषाद, शिवनारायण यादव सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *