Home / Uncategorized / पोकलेन मशीन बनी हादसे की वजह, बिजली का पोल टूटा, बरवाडीह में बाल-बाल बचे लोग

पोकलेन मशीन बनी हादसे की वजह, बिजली का पोल टूटा, बरवाडीह में बाल-बाल बचे लोग

सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

सोनभद्र कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाडीह कचनरवा रोड पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया सड़क निर्माण कार्य के लिए ट्रेलर पर लदी पोकलेन मशीन बिजली के ऊंचे तारों में फंस गई। इसके बावजूद ट्रेलर आगे बढ़ता रहा, जिससे बिजली का पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया पोल टूटने के दौरान उसके समीप स्थित एक मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई जनहानि नहीं हुई और सभी लोग सुरक्षित रहे घटना के बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन व पोल की मरम्मत में जुट गई। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि यदि किसी कार्य के लिए ट्रेलर पर अधिक ऊंचाई वाली भारी मशीनरी का परिवहन किया जा रहा हो, तो इसकी सूचना पहले बिजली विभाग को अवश्य देनी चाहिए। इससे आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *