सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिलासी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर चले। घटना के दौरान कई लोग आपस में भिड़ गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है तथा विवाद में शामिल लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।









