Home / Uncategorized / चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी

चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव के पास एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसी। इस घटना में एक बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि गृह स्वामी बाल-बाल बच गए।

यह घटना बीती रात सरया गांव निवासी सियाराम यादव के मकान में हुई, जो धानापुर-जमानिया मार्ग पर स्थित है। पिकअप के मकान में घुसने से करकट और एक चौकी टूट गई। गनीमत रही कि चौकी पर सोया हुआ व्यक्ति पेशाब करने के लिए उठा था, जिससे उसकी जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप (संख्या यूपी 65 PT 8418) का चालक शराब के नशे में धुत था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

इस दुर्घटना में मकान की दीवार और करकट क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

ग्राम प्रधान ने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *