सोनभद्र | पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित, मफरूर एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2005 के चोरी के मुकदमे में लंबे समय से फरार चल रहे एक मफरूर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। 5 जुलाई 2026 को चौकी प्रभारी रेनुकूट उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मुकदमा संख्या 3487/2005, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता से संबंधित लंबे समय से फरार चल रहे मफरूर अभियुक्त अलख सोनी (61 वर्ष) को चितविश्राम, नगर उटारी (गढ़वा, झारखंड) से रात 10:40 बजे गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलख सोनी पुत्र गरीब चन्द्र सोनी, निवासी चितविश्राम, थाना नगर उटारी, जनपद गढ़वा (झारखंड) तथा वर्तमान पता झोपड़ी, शिवा पार्क, रेनुकूट, थाना पिपरी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, चौकी प्रभारी रेनुकूट उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज, हेड कांस्टेबल शंकरलाल तथा कांस्टेबल कृष्णा यादव शामिल रहे।










