Home / Uncategorized / सीवरेज और सड़कों के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, लोगों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: रिंटू

सीवरेज और सड़कों के विकास कार्यों को मिली रफ्तार, लोगों की समस्याओं का होगा प्राथमिकता से समाधान: रिंटू

मजीठा रोड पर नए सीवरेज प्रोजेक्ट का उद्घाटन, गुरु नानक नगर में बंद सीवरेज की शिकायत पर मौके पर पहुंचे चेयरमैन

अमृतसर, 6 जुलाई – (राजू वालिया) – नगर सुधार ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन तथा उत्तरी विधानसभा हलके के आम आदमी पार्टी प्रभारी करमजीत सिंह रिंटू ने रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सिटी एनक्लेव, मजीठा रोड में नए सीवरेज सिस्टम परियोजना का उद्घाटन किया और कहा कि इस कार्य से लंबे समय से चली आ रही सीवरेज संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। इसके बाद चेयरमैन रिंटू वार्ड नंबर 15 स्थित गुरु नानक नगर पहुंचे, जहां उन्होंने बंद पड़े सीवरेज की समस्या का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिंटू ने कहा कि जनता की रोजमर्रा की परेशानियों को अनदेखा नहीं किया जाएगा और हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में जन मांग के अनुसार विकास कार्य तेजी से करवाए जा रहे हैं। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीवरेज, सड़क, नाली और अन्य बुनियादी ढांचे से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *