Home / Uncategorized / अग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश के बीच गांव तक निकला विजय जुलूस

अग्निवीर चंद्रमणि के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, फूलों की बारिश के बीच गांव तक निकला विजय जुलूस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज ( घुघली) पल्टू मिश्रा
प्रशिक्षण पूरा कर घर लौटे युवा सैनिक का ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक अभिनंदन, युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के पकड़ी सिसवा गांव के लाल चंद्रमणि गुप्ता के अग्निवीर के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर मंगलवार को घर लौटने पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। शिकारपुर चौराहे पर परिजनों, मित्रों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शिकारपुर चौराहे से पकड़ी सिसवा गांव तक भव्य स्वागत जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
पूरे मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर देशसेवा के लिए समर्पित युवा सैनिक का अभिनंदन किया और भारत माता के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। गांव पहुंचने पर भी चंद्रमणि का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने उनकी इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रशांत राय ने कहा कि चंद्रमणि गुप्ता ने अपने कठिन परिश्रम और लगन से अग्निवीर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता अन्य युवाओं को भी सेना में भर्ती होकर राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगी।
स्वागत कार्यक्रम में शेषमणि गुप्ता, प्रशांत राय, पवन पटेल, आयुष पटेल, अब्दुल्लाह, मृत्युंजय, प्रशांत रौनियार, सत्यम पटेल, अनमोल, अंकुश, आशीष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। समारोह के दौरान पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *