पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और पार्टी की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक चौरसिया, जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिला कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के विश्वास से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और प्रभावी बनाने की अपील की बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए पार्टी की गतिविधियों को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उत्साहपूर्वक स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा जताया।










