Home / Uncategorized / करवा चौथ पर राजू सेठ ने पत्नी ज्योति को दिया शानदार तोहफा, ग्रैंड विटारा कार पाकर खिल उठा चेहरा!

करवा चौथ पर राजू सेठ ने पत्नी ज्योति को दिया शानदार तोहफा, ग्रैंड विटारा कार पाकर खिल उठा चेहरा!

चांद के दीदार के बाद पति ने पत्नी को दिया यादगार उपहार, भोहर के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सेठ की सौगात बनी क्षेत्र में चर्चा का विषय

पूर्वांचल राज्य डेस्क, वाराणसी।

रिपोर्ट- राजेश वर्मा
धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में गुरुवार को करवा चौथ का पर्व श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ दिनभर निर्जला व्रत रखा। वहीं, चोलापुर क्षेत्र के भोहर (हनुमानगंज) निवासी राजू सेठ ने इस खास मौके को अपनी धर्मपत्नी ज्योति सेठ के लिए और भी यादगार बना दिया। उन्होंने करवा चौथ पर पत्नी को ग्रैंड विटारा कार उपहार में देकर अपनी खुशियों में चार चांद लगा दिए।

चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत चमरहां बाजार (हनुमानगंज) में करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन किया और चंद्रमा के निकलने का इंतजार किया। जैसे ही आसमान में चांद के दर्शन हुए, महिलाओं ने छलनी से चंद्रमा और फिर अपने पति का दीदार कर अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद पतियों ने अपनी पत्नियों को जल पिलाकर व्रत का पारण कराया।

इसी बीच राजू सेठ की ओर से पत्नी ज्योति सेठ को ग्रैंड विटारा कार भेंट किए जाने की चर्चा खास रही। राजू सेठ राष्ट्रीय अध्यक्ष, आरजेएसपी हैं। करवा चौथ जैसे प्रेम और समर्पण के पर्व पर दिया गया यह उपहार उनके वैवाहिक रिश्ते की खुशियों को और खास बना गया। कार की सौगात पाकर ज्योति सेठ के चेहरे पर खुशी झलक उठी।

पर्व के चलते घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा। परिवार और रिश्तेदारों के बीच खुशियां साझा की गईं। ज्योति सेठ के साथ परिवार की अन्य महिलाओं ने भी अपने पतियों की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा। चंद्र दर्शन के बाद व्रत पारण और बधाइयों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *