Home / Varanasi / साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा कचरा-क्षेत्रवासियों में आक्रोश

साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा कचरा-क्षेत्रवासियों में आक्रोश

साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा कचरा

 

स्थानीय लोगों का प्रदर्शन, मॉर्निंग वॉक और आवागमन प्रभावित

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय में साहुपुरी मार्ग पर मछली और मुर्गा व्यवसायियों द्वारा कचरा फेंकने से स्थानीय निवासी परेशान हैं। मार्ग पर फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

 

बखरा के प्रधान सतीश पटेल के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि साहुपुरी मार्ग पर मछली-मुर्गा की दुकानें खुलने के बाद से समस्या शुरू हुई है। इससे सुबह की सैर करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

स्थानीय निवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई। जलीलपुर चौकी प्रभारी ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता है, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

 

स्थानीय लोगों की चिंता यह भी है कि इस कचरे से संक्रामक रोग फैलने का खतरा है। इस कारण कई लोगों ने मॉर्निंग वॉक करना बंद कर दिया है। आम नागरिकों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *