Home / Trending News / प्रियंका को मिला पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड

प्रियंका को मिला पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड

प्रियंका को मिला पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

महराजगंज। बृजमनगंज की प्रोफेशनल ब्यूटीशियन एवं प्रियंका मेकओवर एंड अकादमी की संचालिका प्रियंका जायसवाल ने अयोध्या में आयोजित पूर्वांचल ब्यूटी अवॉर्ड शो 2025 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्हें सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट 2025 का खिताब प्रदान किया गया।

सम्मान समारोह में टीवी सीरियल जोधा अकबर में जोधा का किरदार निभाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री परिधि शर्मा ने प्रियंका को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिधि शर्मा ने कहा कि प्रियंका की मेहनत और रचनात्मकता ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।

पुरस्कार पाकर प्रियंका ने कहा कि यह सम्मान न केवल उनका बल्कि बृजमनगंज और महराजगंज जिले की हर उस बेटी का है जो अपने सपनों को साकार करने की हिम्मत रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *