Home / Trending News / मुगलसराय में 700 लोगों की मुफ्त एड्स जांच

मुगलसराय में 700 लोगों की मुफ्त एड्स जांच

मुगलसराय में 700 लोगों की मुफ्त एड्स जांच

यूपी एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने जागरूकता शिविर लगाया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, चंदौली।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के मुगलसराय रेलवे सर्कुलेटिव एरिया ऑटो स्टैंड में उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ द्वारा एक एड्स जागरूकता और जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 700 लोगों की मुफ्त जांच की गई और उन्हें एड्स के प्रति जागरूक किया गया।
शिविर में आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने लोगों का स्वागत किया और उन्हें एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति एचआईवी पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे घबराना नहीं चाहिए। सरकार उसकी जानकारी गोपनीय रखती है ताकि वह सामान्य जीवन जी सके। सुरक्षित संबंध बनाने और दूरी बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी की लक्षित हस्तक्षेप परियोजना एचआईवी/एड्स और यू.पी. वेलफेयर फॉर पीपल लिविंग विथ एचआईवी/एड्स सोसाइटी (टीआई यूएनपीप्लस) चंदौली के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य समुदाय आधारित परीक्षण (कैंप) के माध्यम से लोगों को एचआईवी/एड्स के बारे में ‘जानें, समझें, जन्म-मृत्यु जीरो’ के लक्ष्य के साथ जागरूक करना था।
शिविर के दौरान एड्स के कारणों और बचाव के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त या सुई का साझा प्रयोग और संक्रमित मां से बच्चे में संक्रमण इसके मुख्य कारण हैं। बचाव के लिए हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करने, नई नीडल सिरिंज का उपयोग करने और डॉक्टर की सलाह पर संस्थागत प्रसव कराने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में डॉक्टर नितेश, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार गुप्ता, फील्ड ऑफिसर पार्थ त्रिपाठी और दीपक चौथी, तथा सूरज सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जिला एड्स कंट्रोल सोसाइटी, चंदौली ने भी इसमें सहयोग किया।
एड्स से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1097 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *