Home / Trending News / दिवाली से पहले सीएम योगी का तोहफा

दिवाली से पहले सीएम योगी का तोहफा

दिवाली से पहले सीएम योगी का तोहफा

 

राज्य के 15 लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो लखनऊ।

 

दिवाली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देकर त्योहारी खुशियों को दोगुना कर दिया है। योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए राज्य कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। इस फैसले से प्रदेश के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा।

 

*1,022 करोड़ रुपए का खर्च, हर कर्मचारी को मिलेगा 6,908 रुपए*

 

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी पात्र कर्मचारियों को 30 दिन के उत्पादकता असंबद्ध बोनस के रूप में अधिकतम 7,000 रुपए तक की राशि दी जाएगी। वास्तविक रूप में प्रत्येक पात्र कर्मचारी को 6,908 रुपए की राशि मिलेगी। इस पर सरकार का कुल 1,022 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है।

 

*कर्मचारियों के प्रति सम्मान का प्रतीक: योगी*

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,

 

> “यह बोनस प्रदेश के कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और विकास में उनके योगदान के प्रति सरकार की ओर से सम्मान का प्रतीक है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रदेश के विकास में भागीदार हर कर्मचारी को समय पर प्रोत्साहन और सहयोग मिले।”

 

उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय सिर्फ आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है, जिससे कर्मचारी गर्व और उत्साह के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।

 

*समय से भुगतान के निर्देश*

 

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित विभागों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि बोनस की राशि दीपावली से पहले कर्मचारियों के खातों में पहुंच जाए, ताकि वे त्योहार को सुख, शांति और समृद्धि के साथ मना सकें।

 

*योगी सरकार के इस फैसले से न केवल लाखों कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान आई है, बल्कि यह संदेश भी गया है कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने कर्मयोगियों के साथ खड़ी है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *