Home / Uncategorized / चंदौली जिला में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर सख्ती माह अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

चंदौली जिला में स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर सख्ती माह अंत तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

पूर्वांचल राज्य/ब्यूरो

चंदौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मिशन के फेज-2 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान कुछ बिंदुओं पर निराशाजनक प्रगति पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि माह के अंत तक सभी कार्य पूर्ण कर जियो-टैगिंग के माध्यम से शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष ओडीएफ प्लस कार्यों को पूर्ण करने, विशेषकर गंगा किनारे स्थित ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत कार्य कर उनका नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राजस्व ग्रामों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, शौचालय निर्माण एवं उनके संचालन में कम प्रगति पर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाते हुए लक्ष्य पूर्ण करने को कहा गया। साथ ही व्यक्तिगत शौचालयों के वितरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्रे-वाटर प्रबंधन अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के तालाबों की साफ-सफाई कर उनमें गिरने वाले पानी को चैंबर के माध्यम से प्रवाहित किया जाएगा। साथ ही प्लास्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी। प्रत्येक विकास खंड में एक मॉडर्न तालाब का निर्माण तथा ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत उत्सव भवन के निर्माण की भी योजना है।

बैठक में जिला पंचायतराज अधिकारी नीरज सिन्हा, एडीओ पंचायत एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *