Home / Uncategorized / कानपुर देहात में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने की समीक्षा बैठकें, विकास और कानून व्यवस्था पर दिए निर्देश

कानपुर देहात में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने की समीक्षा बैठकें, विकास और कानून व्यवस्था पर दिए निर्देश

पूर्वांचल राज्य | काजल तिवारी

कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद 24 फरवरी की रात लगभग 10 बजे कानपुर देहात पहुंचे। उनके आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली गई थीं।
25 फरवरी की सुबह प्रभारी मंत्री ने ‘विचार परिवार’ के सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इसके उपरांत विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिला प्रशासनिक समन्वय समिति मार्गदर्शिका–2026 की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, लंबित परियोजनाओं तथा जनपद में चल रहे विकास कार्यों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
दोपहर में प्रभारी मंत्री ने जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति, विभागीय कार्यों की प्रगति तथा जनकल्याण से संबंधित योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
दौरे के दौरान जनपद में विकास कार्यों की गति तेज करने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने पर विशेष जोर दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *