पूर्वांचल राज्य / संवाददाता – दीपू तिवारी
अनपरा (सोनभद्र)
थाना अनपरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थाना अनपरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 40/2026 व 11/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरणों की विवेचना के दौरान दिनांक 25.02.2026 को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त अभियुक्त ककरी वारफाल क्षेत्र में चोरी के सामान के साथ मौजूद है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर अभियुक्त अमर पनिका पुत्र रामप्रसाद पनिका, निवासी शिव मंदिर रेनूसागर, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 30 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त को संबंधित धाराओं के अंतर्गत समय करीब 07:19 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी है।










