Home / Uncategorized / टीन शेड में खड़ी बाइक पर चोरों का हाथ साफ, रातों-रात उड़ाई बाइक

टीन शेड में खड़ी बाइक पर चोरों का हाथ साफ, रातों-रात उड़ाई बाइक

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब घर के सामने टीन शेड में खड़ी बाइक भी सुरक्षित नहीं रह गई। चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक युवक की बाइक पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव निवासी अनिल यादव पुत्र रामधनी यादव चोलापुर ब्लॉक के सामने स्थित कल्लू गुप्ता के मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जाता है कि 14 मार्च की रात करीब 8 बजे अनिल यादव अपना काम खत्म कर घर पहुंचे और अपनी बाइक (यूपी 65 सीडब्ल्यू 7699) घर के सामने बने टीन शेड में खड़ी कर ऊपर कमरे में सोने चले गए।
सुबह करीब 6 बजे जब वह नीचे उतरे तो टीन शेड में खड़ी उनकी बाइक गायब थी। बाइक चोरी होने की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका।
पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना चोलापुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *