पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत गंगापुर के लिए तीन मनोनीत सभासदों के नामों की घोषणा सोमवार की देर शाम हुई जहां क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सरकार ने कमलेश गुप्ता, दिनेश शर्मा और पप्पू जायसवाल को मनोनीत सभासद के रूप में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस घोषणा के बाद नवनियुक्त सभासदों के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय व्यापारियों, मित्रों और परिजनों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। नवनियुक्त सभासदों ने इस गौरवपूर्ण जिम्मेदारी के लिए शासन का आभार व्यक्त करते हुए जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।










