सनातन धर्म की परंपरा व हिंदू नववर्ष के प्रति किया जागरूक
पूर्वांचल राज्य वाराणसी (चोलापुर)।
सनातन संस्कृति और हिंदू नववर्ष के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हर घर भगवा” अभियान के तहत सोमवार को चोलापुर क्षेत्र में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह ‘भोला’ के नेतृत्व में महावीर बाजार से चमरहां (हनुमानगंज) बाजार तक घर-घर जाकर भगवा ध्वज का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों सनातनी युवक हाथों में भगवा ध्वज लेकर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं और हिंदू नववर्ष के महत्व के प्रति जागरूक करते नजर आए। पूरे क्षेत्र में भगवा ध्वज के साथ निकले युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
इस अवसर पर अम्बरीष सिंह ‘भोला’ ने कहा कि भगवा ध्वज सनातन धर्म की आस्था, त्याग और वीरता का प्रतीक है। हिंदू नववर्ष के आगमन पर हर घर में भगवा ध्वज फहराकर सनातन संस्कृति के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम का आयोजन रोशन मिश्रा और विपिन मिश्रा द्वारा किया गया। इस दौरान आशुतोष सिंह ‘आशु’, अनिल मिश्रा, अवधेश चौबे, मनीष चौबे, श्रवण मिश्रा, अभिनव मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, घासी पटेल, शिवम, नितिन, सुमित सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।










