Home / Uncategorized / जेपीएससी में 127वीं रैंक हासिल कर झारखंड में बनीं शिक्षा अधिकारी

जेपीएससी में 127वीं रैंक हासिल कर झारखंड में बनीं शिक्षा अधिकारी

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जिले के रामगढ़ क्षेत्र के गंगापुर गांव से संबंध रखने वाली कुमारी स्वाति ने झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 127वीं रैंक हासिल की है। उनका परिवार मूल रूप से उस गंगापुर गांव से है जो अब गंगा नदी में विलीन हो चुका है।
स्वाति ने यह सफलता प्राप्त कर झारखंड शिक्षा सेवा में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। वह वर्तमान में प्रशिक्षणरत हैं और जल्द ही एक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य करेंगी। स्वाति के दादा रामाधार कुंवर और पिता अजय कुमार कुंवर का संबंध गंगापुर गांव से है। उनका परिवार अब झारखंड के बोकारो में रहता है। स्वाति के पिता अजय कुमार कुंवर मध्य विद्यालय करगली बाजार में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एक शिक्षक परिवार से आने वाली स्वाति ने अपनी शिक्षा को महत्व दिया। उन्होंने एकाउंट जनरल ऑफिस में ऑडिटर के पद पर कार्यरत रहते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा की तैयारी की। उनकी इस उपलब्धि ने यह दर्शाया है कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। वह शिक्षा के माध्यम से समाज के बच्चों के भविष्य निर्माण में योगदान देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *