पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में छठवें दिवस का कार्यक्रम उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना के वातावरण में संपन्न हुआ।इस अवसर पर स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओ ने विभिन्न सामाजिक सांस्कृतिक एवं बौद्धिक गतिविधियों में बढ़ -चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया। छठे दिवस की शुरुआत प्रातः कालीन सत्र से हुई। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों द्वारा सामूहिक रूप से सरस्वती वंदना एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम भड़सर में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा एवं महिला आत्मसम्मान के बारे में लोगों को जागरूक किया, इसके साथ ही साथ महिलाओं से जुड़े हुए मुख्य रूप से सरकारी सहायता प्राप्त हेल्पलाइन नंबर को भी गांव के लोगों को बताया गया कि ,यदि किसी महिला के साथ नाइंसाफी होती है या छेड़खानी होती है या किसी भी प्रकार की घटना होती है तो इन हेल्पलाइन नंबरों से हम अपने आप को सुरक्षित हो सकते है। कार्यक्रम के दूसरे सत्र के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर स्थल कन्या प्राथमिक विद्यालय भड़सर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था ‘महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान’ जिसके अंतर्गत मुख्य वक्ता के रूप में दुबहर थाने के उपनिरीक्षक संजय यादव एवं महिला कांस्टेबल रुचि तथा कन्या प्राथमिक विद्यालय भरसर के प्रधानाचार्य के द्वारा महिला सुरक्षा एवं महिला सम्मान’ विषय पर विस्तार पूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए।जिसके अंतर्गत महिलाओं से संबंधित भेद-भाव के लिए बनाए गए कानून, महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबरों, तथा महिला समृद्धि एवं इसके साथ ही साथ साइबर कानून, साइबर अपराध ,साइबर सुरक्षा से संबंधित सावधानिया तथा इससे संबंधित समस्याओं का समाधान करने के लिए बनाए गए कानून का भी उन्होने उल्लेख किया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम के तीसरे एवं अंतिम चरण में स्वयंसेवकों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,इन प्रतियोगिताओं में गीत,कविता पाठ,भाषण,नाटक तथा नृत्य जैसी विधाओं को शामिल किया गया स्वयंसेवकों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों , देशभक्ति,पर्यावरण संरक्षण तथा शिक्षा के महत्व जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। स्वयंसेवकों की प्रतिभा और उत्साह ने कार्यक्रम को अत्यंत आकर्षक और प्रेरणादाई बना दिया।प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपनी रचनात्मक क्षमता को अभिव्यक्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अम्बुज कुमार के द्वारा किया गया इस अवसर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय भरसर के प्रधानाचार्य एवं कमला देवी महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत भड़सर में महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा के बारे में लोगों को किया जागरूक










