पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,/महाराजगंज/अब्दुल कलाम /
महराजगंज, 17 मार्च। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण और सुरक्षा की स्थिति का त्रैमासिक निरीक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाना है।
इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट/ईवीएम वेयरहाउस (गोदाम) को दिनांक 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को दोपहर 12:10 बजे समस्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोला जाएगा।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित दलों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर स्वयं उपस्थित हों अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को उपस्थित रहने के लिए निर्देशित करें, ताकि निरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा सके।
ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का 20 मार्च को होगा त्रैमासिक निरीक्षण










