पूर्वांचल राज्य ब्यूरो / महराजगंज/अब्दुल कलाम /जनपद महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी
डॉ नवनाथ प्रसाद ने सोमवार को दोपहर में सीएचसी लक्ष्मीपुर का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल में स्टाक रजिस्टर, कर्मचारियों के यूनिफॉर्म, मरीजों से सुविधाओं का हाल जाना। अस्पताल परिसर में साफ सफाई व्यवस्था ठीक नही मिलने से नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही लक्ष्मीपुर सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जिससे स्थानीय महिलाओं को ज्यादा सहूलियत मिलेगी।
सीएमओ डॉ नवनाथ प्रसाद दोपहर में सीएचसी लक्ष्मीपुर पहुँचे। सर्वप्रथम उन्होंने अस्पताल परिसर का जायजा लिया। परिसर में पर्याप्त साफ सफाई नही होने से नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने सभी कर्मचारियों से बारी बारी उनके पटल कार्यों की प्रगति और सेवाओं के विषय विस्तार से जानकारी लिया।
औषधीय कक्ष और आकस्मिक कक्ष को भी गहनता से देखा। स्टॉक रजिस्टर और दवाओं की उपलब्धता को अपडेट रखने का निर्देश दिया। सीएमओ ने सभी कर्मचारियों को निर्धारित समय और यूनिफॉर्म में उपलब्ध रहने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक इस सीएचसी में महिलाओं के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था शुरू होने जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लक्ष्मीपुर सीएचसी में सिजेरियन डिलीवरी की सर्जरी की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
जिससे स्थानीय महिलाओं को ज्यादा सहूलियत मिलेगी।इस अवसर पर डा अरूण गुप्ता, डा नीरज सिंह, डा कबिता अग्रवाल,डा जयनेद्र कुमार,डा मनीष कुमार,डा मनीष सिंह,आदित्य त्रिपाठी,पवन पांडेय,आलमगीर,विनय पांडेय,सुनील शुक्ला सहित काफी संख्या में स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।










