पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
नगर पंचायत परतावल स्थित बीआरसी परिसर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
इस अवसर पर परतावल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल, विद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
साथ ही ग्राम प्रधान राजपुर हरिकेश सिंह, ग्राम प्रधान रुद्रपुर भलूही मुनीब सिंह सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
परतावल बीआरसी में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित










