पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन एवं जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर संतोष चौबे जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस संबंध में संतोष चौबे ने बताया कि केंद्र और राज्य में सत्तारूढ़ मजदूर विरोधी भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में मनरेगा के अंतर्गत काम करने वाले लगभग 1 करोड़ मजदूर परिवार को पिछले 75 दिनों से उनके मजदूरी का भुगतान नहीं किया है आज की तारीख में उत्तर प्रदेश में लगभग 2000 करोड़ रुपए का मनरेगा का भुगतान लंबित है। इसके साथ ही इस योजना को जमीनी स्तर पर लागू करने वाले ग्राम रोजगार सेवकों सहित लगभग 40000 संविदा कर्मियों को भी पिछले 8 महीने से औसत उनका भुगतान नहीं दिया गया है अतः कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है की गरीब जॉब कार्ड धारको को और इन कर्मियों का उनके कार्य का भुगतान शीघ्र अति शीघ्र करें। पत्रक देने वालों में प्रमुख रूप से महाप्रसाद चौबे, बैजनाथ राम सीडीओ, अनिल पांडे, बीर बहादुर सिंह, अबूल फैज, राजेश राय, अखिलेश कन्नोजिया, संग्राम तिवारी, मणि नाथ तिवारी, अरूण श्रीवास्तव, आशुतोष चौबे, मंटू गुप्ता आदि शामिल रहे।
मनरेगा मजदूरों के भुगतान को लेकर कांग्रेस ने सीडीओ को सौंपा ज्ञापन










