Home / Uncategorized / कलेक्ट्रेट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

कलेक्ट्रेट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ कमिश्नर का स्वागत, कार्यालयों का किया निरीक्षण

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। मंडलायुक्त विवेक ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट के विभिन्न कार्यालयों का विस्तृत निरीक्षण कर कार्य प्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने जिलाधिकारी कार्यालय, आंग्ल लेखाकार कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, प्रपत्र ग्रह, मुख्य राजस्व लेखाकार, निराकरण पोर्टल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय तथा भूलेख कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय चकबंदी कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार में भी जाकर व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान कमिश्नर ने फाइलों के रखरखाव, अभिलेखों की स्थिति, साफ- सफाई और कार्यालयों की कार्यप्रणाली पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलने पर उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *