Home / Uncategorized / दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

पूर्वांचल राज्य, सोनभद्र

दुद्धी । मंगलवार को दुद्धी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री संजीव गौड़ एवं समारोह अध्यक्ष बार काऊंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय व विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल एवं जीत सिंह खरवार उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय एवं सचिव दिनेश कुमार को समारोह अध्यक्ष बार काउंसिल ऑफ़ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वहीं एल्डर कमेटी के चेयरमेन प्रेमचंद जायसवाल ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव,उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर आलोक कुमार सिंह और एम जे अहमद हैं।
कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार सिंह एवं सह सचिव प्रशासन रामसागर, अजय रतनेन्द्र एवं पियूस को सिविल जज जूनियर डिवीज़न डीके सोनकर ने बारी-बारी से पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए समारोह अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि आज व्यवस्थापिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका तीनों अधिवक्ताओं के पीछे पड़ी हैं।उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की सदन में अधिवक्ता समाज की आवाज उठाने वाला कोई नहीं हैं इसलिए कोई ऐसा क़ानून बने कि अधिवक्ता का भी प्रतिनिधि देश एवं प्रदेश की सदन में जा सके।अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, नये जूनियर अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड आदि सुविधाएं दिए जाने की लड़ाई सरकार से लड़ रही है। अन्य अतिथियों ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि आज मेरा सौभाग्य हैं कि अधिवक्ता समाज के शपथ ग्रहण समारोह में हमें मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित होने का मौका मिला हैं। किसी भी देश के लिए अधिवक्ता समाज मजबूती से समाज के दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाती हैं। उन्होंने कहा कि दुद्धी में अधिवक्ताओं के लिए हर सम्भव व्यवस्था की जाएगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलभूषण पाण्डेय ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद जायसवाल ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से सम्मान किया गया। इस मौके पर एसी /एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार,भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, सिविल जज जूनियर डिवीजन डीके सोनकर, एसडीएम निखिल यादव,पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा,नंदलाल,विष्णुकांत तिवारी,कैलाश कुमार गुप्त,अरुणोदय जौहरी,दिलीप पाण्डेय, आशीष जायसवाल सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे। शपथग्रहण समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *