Home / Uncategorized / जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण सम्पन्न

जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स का द्वितीय दिवस प्रशिक्षण सम्पन्न

पूर्वांचल राज्य, सोनभद्र

सोनभद्र । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” कार्य हेतु चयनित फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रतिभागियों को डिजिटल जनगणना के तकनीकी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई ।इस अवसर पर जनपद के ज़िला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामुद्दीन अंसारी, प्रियासा सिंह, मास्टर ट्रेनर डॉ. के.एन. उपाध्याय एवं सौरभ सिंह द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने एचएलओ मोबाइल ऐप की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया, ऐप को प्रारंभ करने की विधि तथा चरणबद्ध तरीके से उसके उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र में “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” से संबंधित कुल 34 प्रश्नों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को प्रत्येक प्रश्न की बारीकियों को समझाते हुए सही एवं सटीक जानकारी संकलन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जनगणना कार्य को सुगम, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक तकनीकी दक्षता प्रदान की गयी साथ ही, प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें व्यावहारिक रूप से भी प्रशिक्षित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *