Home / Uncategorized / रेणुकूट में 1.395 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

रेणुकूट में 1.395 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र )मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 1.395 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना पिपरी पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 18 मार्च 2026 को चौकी प्रभारी रेणुकूट उपनिरीक्षक कुँवर सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे पुल रेणुकूट के पास एक महिला पुलिस को देखकर तेजी से जाने का प्रयास करने लगी।

संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे रोककर तलाशी ली तलाशी के दौरान महिला के पास से एक सफेद झोले में रखा 1.395 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया गया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *